दर्दनाक हादसा: नाले में डूबने से भाई- बहन की मौत

Edited By Jagdev Singh,Updated: 20 Aug, 2019 11:48 AM

tragic accident siblings die due to drowning in sewer

झारखंड के गढवा जिले के सदर थाने के हूरमध्या गांव में नाले में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे हो गई। मृतकों में मगन चंद्रवंशी का 5 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व 7 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी शामिल हैं............

गढ़वा: झारखंड के गढवा जिले के सदर थाने के हूरमध्या गांव में नाले में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे हो गई। मृतकों में मगन चंद्रवंशी का 5 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व 7 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी शामिल हैं। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बच्चे स्कूल से वापस घर लौट रहे थे।

वहीं इस हादसे में मृतक रोहित कुमार घर से महज 200 मीटर की दूरी पर नाले में नहाने के लिए उतर गया। नहाने के क्रम में रोहित डूबने लगा। आनन-फानन में बहन संगीता उसे बचाने के लिए नाले में कूद पड़ी। मगर कूदने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मगन चंद्रवंशी का एक पुत्र व तीन पुत्री थी। मृतक रोहित कुमार गांव के ही सरकारी विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था, जबकि बहन संगीता कुमारी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। मगन चंद्रवंशी किसान हैं। वे किसी तरह अपने बच्चों का लालन-पालन कर रहे थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं इस संबंध में सदर थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!