कल BJP करेगी नेता प्रतिपक्ष का चुनाव, बाबूलाल मरांडी के नाम पर लग सकती है मुहर

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Feb, 2020 01:15 PM

tomorrow bjp will elect leader of opposition

राजधानी रांची में 24 फरवरी को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा अपना नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेगी। इस बैठक में बाबूलाल मरांडी के नाम पर मुहर लगने की संभावनाएं अधिक हैं।

रांची: राजधानी रांची में 24 फरवरी को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा अपना नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेगी। इस बैठक में बाबूलाल मरांडी के नाम पर मुहरल लगने की संभावनाएं अधिक हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पी.मुरलीधर राव हिस्सा लेंगे। रांची प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा के सभी 26 विधायक शामिल होंगे। विधायक दल का नेता चुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नामों पर भी चर्चा होगी।

वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि, नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बाबूलाल मरांडी के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा किसी और नेता को यह जिम्मेदारी दे सकती है। साथ ही बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 होने के बाद राज्य में हेमंत सरकार बनी थी। सरकार बनने के बाद भाजपा ने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया था। इसलिए पार्टी अब सोमवार को विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। साथ ही जो विधायक दल का नेता बनेगा वहीं नेता प्रतिपक्ष भी होगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!