झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की रेस में JMM के सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह आगे

Edited By Nitika,Updated: 30 Dec, 2019 10:52 AM

sarfaraz ahmed and rajendra singh ahead in jharkhand assembly speaker race

झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को धूल चटाकर भारी मतों से जीत का परचम लहराने वाले झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

रांचीः झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को धूल चटाकर भारी मतों से जीत का परचम लहराने वाले झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद और कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ झामुमो में शामिल हुए डॉ. सरफराज अहमद ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयप्रकाश वर्मा को 8855 मतों के अंतर से पटखनी देकर जीत का परचम लहराया। डॉ. अहमद के पास राजनीति का लंबा अनुभव होने के साथ ही उन्हें अल्पसंख्यकों का महत्वपूर्ण चेहरा माना जा रहा है। अविभाजित बिहार में डॉ. अहमद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही आठवीं लोकसभा में उन्होंने गिरिडीह का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक हैं कि वह आज भी कांग्रेस और झामुमो में एकसमान रूप से स्वीकार्य हैं।

वहीं, दूसरी ओर हेमंत सोरेन की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र सिंह ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट पर भाजपा के योगेश्वर महतो को 25172 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। हालांकि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में सिंह भाजपा के योगेश्वर महतो से 12613 मतों के अंतर से पराजित हो गए थे। मौजूदा विधानसभा में सिंह राजपूत समुदाय का महत्वपूर्ण चेहरा माने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसे में राजनीति के दो अनुभवी एवं दिग्गज खिलाड़ी डॉ. अहमद और सिंह को विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!