ऋचा पटेल मामले को तूल पकड़ता देख कोर्ट ने हटाई 5 कुरान बांटने की शर्त

Edited By Jagdev Singh,Updated: 17 Jul, 2019 06:39 PM

richa patel holds key matter court removed condition sharing koran

ऋचा पटेल मामले में नया मोड़ आया है। मामले को तूल पकड़ता देख कोर्ट ने अपनी 5 कुरान बांटने की शर्त को हटा लिया है। अब ऋचा पटेल को कोर्ट की सजा के मुताबिक 5 कुरान की प्रतियां नहीं बांटनी होंगी। वहीं ऋचा पटेल इस सजा का मानने से इनकार करते हुए झारखंड...

रांची: ऋचा पटेल मामले में नया मोड़ आया है। मामले को तूल पकड़ता देख कोर्ट ने अपनी 5 कुरान बांटने की शर्त को हटा लिया है। अब ऋचा पटेल को कोर्ट की सजा के मुताबिक 5 कुरान की प्रतियां नहीं बांटनी होंगी। वहीं ऋचा पटेल इस सजा का मानने से इनकार करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया था।

यह है मामला
ऋचा पटेल ने सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट किया था इसके बाद अंजुमन इस्लामिया (पिठोरिया) के प्रमुख मंसूर खलीफा ने रांची के पिठोरिया थाने में 12 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने ऋचा पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पिठोरिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ऋचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस मामले में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत ने कुरान की 5 प्रतियां बांटने की शर्त पर ऋचा को जमानत दी थी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि पिठोरिया पुलिस के संरक्षण में मंगलवार शाम तक ऋचा कुरान की एक प्रति अंजुमन इस्लामिया के सदर मंसूर खलीफा को देगी। बाकी 4 विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बांटेगी। इसके लिए ऋचा को 15 दिन का समय दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!