वोट बैंक के लिए एक समुदाय को गुमराह करने के सियासी गुनाह में शामिल हैं विरोधी दलः सुशील मोदी

Edited By prachi,Updated: 05 Feb, 2020 11:48 AM

statement of sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये विरोधी दल वोट बैंक के लिए एक समुदाय को गुमराह करने के सियासी गुनाह में शामिल हैं। सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन पड़ोसी देशों...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये विरोधी दल वोट बैंक के लिए एक समुदाय को गुमराह करने के सियासी गुनाह में शामिल हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक कारणों से प्रताड़ित हिंदू, सिख, ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए संशोधित कानून लागू कर लाखों लोगों को राहत दी। महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की इच्छा के अनुकूल हुई इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस, राजद, टुकड़े-टुकड़े गैंग और वामपंथी दलों ने इसके विरोध में मुहिम छेड़कर देश की छवि खराब की।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में फिर स्पष्ट किया कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि केवल असम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एनआरसी लागू किया गया। जो लोग भाजपा की नकारात्मक छवि दिखाकर मुसलमानों के वोट लेते थे वही अब एनआरसी का काल्पनिक भय दिखाकर देश जला रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!