एक मां ने अपने जिगर के टुकड़ों को बेचने का लिया फैसला, जानिए क्या है वजह

Edited By prachi,Updated: 13 Aug, 2019 11:20 AM

a mother wants to sell her children

कहते हैं मां भगवान का दूसरा रुप होती है। भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को बनाया है। अपने बच्चों के लिए एक मां पूरी दुनिया से लड़ जाती है, लेकिन बिहार की एक मां इतनी मजबूर है कि उसने अपने जिगर के टुकड़ों को बेचने का फैसला कर लिया है। इस...

नालंदाः कहते हैं मां भगवान का दूसरा रुप होती है। भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को बनाया है। अपने बच्चों के लिए एक मां पूरी दुनिया से लड़ जाती है, लेकिन बिहार की एक मां इतनी मजबूर है कि उसने अपने जिगर के टुकड़ों को बेचने का फैसला कर लिया है। इस मां की मजबूरी जान शायद आप भी अपने आंसू न रोक पाएं।

जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा गांव का है। सोनम नाम की महिला की शादी 3 साल पहले हरनौत निवासी सुमन्त से हुई थी। उससे उसे एक बेटी हुई जिसके बाद पति दुनिया से चल बसा। बेटी की परवरिश के लिए महिला ने दूसरी शादी की जिससे उसे 1 बेटा पैदा हुआ।

इसी दौरान महिला टीबी रोग से ग्रसित हो गई जिसके चलते पति परिवार को छोड़ फरार हो गया। वहीं गांव वालों ने महिला की मदद करने की बजाए उसे गांव से निकल दिया ताकि किसी और को टीबी ना हो जाए। इसके चलते महिला ने अपने दोनों बच्चों को बेचने का फैसला कर लिया।

महिला का कहना है कि उसे किसी से कोई मदद नहीं मिली। वह नहीं जानती है कि कब वह मर जाएगी इसलिए वह अपने बच्चों को किसी को दे देना चाहती है जो उसे उनके बदले में कुछ पैसे दे सकें। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनआरसी केंद्र में इलाजरत महिला को पटना के पीएमसीएच रेफर करवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!