शिवपाल का कांग्रेस-भाजपा पर कटाक्ष, कहा- गरीब किसान के लिए कुछ नहीं किया

Edited By ,Updated: 25 Dec, 2016 10:05 AM

shivpal yadav  narendra modi  congress  bjp

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केन्द्र की सत्ता संभालने वाले दोनों दलों ने गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

पीएम ने नोटबंदी कर पूरे देश को बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया
बछरांवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में यादव ने कहा कि पहले वाली सरकार के प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे तो आज की सरकार के प्रधानमंत्री फेंकू हैं। काम कुछ नहीं करते लेकिन बातें बड़ी-बड़ी और मीठी करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े अच्छे-अच्छे वादे किए थे मगर पिछले ढाई साल में जनता को कुछ नहीं दिखाई दिया। अच्छे दिन का सपना दिखाने और 15-15 लाख सबके खातों में जमा कराने का वादा करने वाली इस सरकार ने नोटबंदी कर पूरे देश को बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया।

सपा विश्वास की कसौटी पर खरी उतरी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे की जनता ने कांग्रेस, भाजपा, बसपा और सपा का शासनकाल देखा है। इनमें केवल सपा विश्वास की कसौटी पर खरी उतरी है। जब-जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने सत्ता संभाली तब-तब गांव और गरीबों से ही विकास की शुरुआत की। किसानों के कर्जे माफी हो या लड़कियों की फीस मांफी, सब नेताजी के कार्यकाल में हुई। यादव ने कहा कि देश के 90 से 95 प्रतिशत तक गरीब, किसान और आम आदमी ही लाइनों में खड़े हैं जबकि पूंजीपति मजे से घरों पर हैं। प्रधानमंत्री ने बैंकों में गरीबों के खाते तो खुलवा दिए 15-15 लाख रुपए जमा कराने के लिए लेकिन उन खातों में अखिलेश सरकार ने समाजवादी पेंशन के रुप में 500-500 रुपए जमा कराए। सिंचाई, पढ़ाई और दवाई गरीब लोगों और किसानों को मुफ्त देने का काम किया है तो केवल समाजवादी पार्टी की सरकार ने।

सपा सरकार ने अपने वादे 4 साल में पूरे किए
अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए यादव ने कहा कि राजस्व संहिता उन्होंने ही शुरु करवाई। आजादी के बाद से 40-40 सालों तक किसानों के मुकदमें अदालतों में लगे रहते थे। किसान खेती का कामकाज छोड़कर अदालतों के चक्कर लगाता रहता था। किसान की तकलीफ उनसे नहीं सही गई और जानकारी में आते ही मैंने 36 एक्टों में परिवर्तन कर राजस्व संहिता लागू करवाई। आज किसानों को वकीलों और अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावों में नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था मगर लाखों नौजवान आज भी बेरोजगार हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे वह चार साल में ही पूरे कर दिए।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!