इंडिया गठबंधन पर बरसे योगी, बोले- कांग्रेस की सरकार में गरीब भूखा से मरता था, आतंकवादी बिरयानी खाते थे

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2024 05:51 PM

yogi lashed out at india alliance said  during congress government

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ विधान सभा में नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा जब कांग्रेस...

लखनऊ / हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ विधान सभा में नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीब भूख से मरता था, लेकिन आतंकवादी बिरयानी खाते थे। उन्होंने कहा कि आज माफिया जेल में आतंकवादियों का राम नाम सत्य हो रहा है।

वोटबैंक की राजनीति करती है सपा- बसपा
सीएम योगी ने कहा की कांग्रेस को सपा व बसपा के समय में गरीब भूखों मरते थे। हमने  80 करोड़ लोगों को राशन देने का काम किया है। पहले पैसा दिल्ली से चलता था उसे कांग्रेस सपा व बसपा के दलाल हजम कर जाते थे, लेकिन भाजपा के शासन में पैसा लोगों के जनधन खाते में सीधा जाता है। यह लोग वोट बैंक की राजनीति करते थे।  जातिवाद की राजनीति करते थे अपनी सत्ता में समाज को आपस में बांटने का पाप करते थे। आज कांग्रेस का घोषणा पत्र वही कह रहा है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया अब कांग्रेस घोषणा पत्र में कह रही है कि देश में संपति सर्वे कराएंगे आपकी संपत्ति पर एक बड़ा टैक्स लगाने की बात कर रहे है। आपके बाप दादा ने चार कमरे घर बनाया तो दो कमरे कांग्रेस और सपा के खाते में चला जायेगा।

आस्था के साथ खिलवाड़ करती है कांग्रेस
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग आपकी संपत्ति पर डकैती डालना चाहते है। योगी यही नहीं रुके उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्शनल कानूनी लागू करने की बात कर रहे है।तीन तलाक को फिर से लागू करेंगे। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का तालिबानी करण करने की साजिश करेंगे।अल्पसंख्यो को गोकशी करने की छूट देंगे।कांग्रेस आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है,और देश को दंगों की आग में झोंकना चाहती है। कांग्रेस पार्टी अपने स्वार्थ के लिए भारत के विभाजन की नीम रखना चाहती है।

यह राम कृष्ण की धरती है
राम कृष्ण की धरती पर ईसाइयों को गोकशी की छूट नहीं देंगे। इनके समय में गरीब भूखा मरता था और आतंकवादी बिरयानी खाते थे।भाजपा कार्यवाही करती है और कुछ नेता फातिया पढ़ने जाते है। कांग्रेस ने अपनी सत्ता में जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित की थी जिसमे दलित पिछड़ों के हकों पर डकैती डालने का काम किया था। 6 परसेंट आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया जाए।भाजपा ने इसके खिलाफ आंदोलन किया था। वही सीएम योगी ने अहेरिया समाज की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि यहां तक की अहेरिया समाज को आरक्षण से वंचित करने का काम भी कांग्रेस के लोगो ने किया था।लेकिन हमारी सरकार ने इनका प्रस्ताव भेजा है इनको उचित सम्मान मिलना चाहिए। वही सीएम योगी ने दस साल में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कामों की उपलब्धियों को जनता को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!