सम्मान के लायक ही नहीं हैं सम्मान लौटने वाले: सुब्रमणियम स्वामी

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2015 07:54 PM

are not worthy of respect and honor to return subramanian swamy

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणियम स्वामी ने साहित्यकार पुरस्कार लौटाने वालों पर करारा निशाना साधा है।

मेरठ(आदिल रहमान): भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणियम स्वामी ने साहित्यकार पुरस्कार लौटाने वालों पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो साहित्यकार पुरस्कार लौटा रहे हैं उनको कभी हमारी सरकार तो पुरस्कार देने वाली नहीं थी, ये सब वो हैं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने सम्मान दिया था। वो सब युपीए सरकार की अवमानना कर रहे हैं। ये सब बनावटी कर रहे हैं इनको महत्तव देना ही नहीं चाहिए। स्वामी का मानना है कि इनमें से कुछ को तो ये सम्मान देना ही नहीं चाहिए था।

स्वामी ने फरीदाबाद की घटना पर बोलते हुए कहा की उन्हें खबर मिल रही है कि ये मामला दलित-ईसाई और राजपूत-ईसाई के बीच 
झगड़े का मामला है जिसकी वो जांच कर रहे हैं। उन्होंने विराट हिंदुस्तान सगठन को भी इसकी जांच का जिम्मा सौपा है जांच पूरी होने के बाद ही वो किसी निष्कर्ष पर पहुचेंगे। सुब्रमणियम स्वामी का कहना है गौहत्या के खिलाफ राष्टीय विधेयक लाया जाना चाहिए और गौहत्या पर जो भी हिंसा हो रही है वो सिर्फ उन्हीं प्रदेशों में हो रही है जहां भाजपा सरकार नहीं है।
 
सुब्रमणियम स्वामी मेरठ में सुभारती कालेज में उन्मुक्त भारत संस्था के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जो आज ‘आजाद हिन्द फौज’ की तरफ से घोषित भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रही है। स्वामी ने यहां आकर पहले झंडा फहराया फिर आजाद हिन्द फौज का घोषित राष्ट्रगान भी गाया। स्वामी ने अपने सम्बोधन में जवाहर लाल नेहरू पर कई आरोप लगाये। स्वामी ने कहा कि नेहरू ने ही सुभाष चंद बॉस की हत्या करायी और जान बूझकर सुभाष चंद बॉस के योगदान को कम करके इतिहास में दिखाया है। स्वामी ने अपने भाषण में नेहरू पर कई और भी आरोप लगाए। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!