तस्वीरों में देखिए... 6 साल के बच्चे के पेट में मिला अविकसित भ्रूण, परिजन Shocked

Edited By ,Updated: 16 Sep, 2016 08:35 AM

varanasi kid doctor hospital

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के पेट का ऑप्रेशन करके 900 ग्राम का अविकसित भ्रूण निकाला है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के पेट का ऑप्रेशन करके 900 ग्राम का अविकसित भ्रूण निकाला है। बच्चा स्वस्थ है। 

जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी वीरेंद्र भारतीय ने बताया कि लगभग 7 माह पहले उनका बेटा रितेश अक्सर पेट में दर्द होने की बात कहता था। उन्होंने उसे कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटा अक्सर पेट दर्द की शिकायत करता रहता था। बेटे की ऐसी हालत को देख परिजन बहुत परेशान थे। इसके बाद उन्होंने उसे स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। एक डॉक्टर ने बताया कि रितेश के पेट में कोई गांठ हो सकती है।

चिकित्सकों की सलाह पर बालक की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) के सर सुंदर लाल अस्पताल में जांच करवाई गई। जांच में पेट में गांठ होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि कुछ डॉक्टरों की सलाह पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ऑप्रेशन के बाद अविकसित भ्रूण निकाला गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद अविकसित भ्रूण निकाला। उसका इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!