मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग अवरुद्ध

Edited By Nitika,Updated: 18 Aug, 2019 05:12 PM

उत्तराखंड के अधिकत्तर स्थानों पर पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। इससे आधा दर्जन से अधिक लोगों के मारे और कई अन्य घायल हो गए।

देहरादूनः उत्तराखंड के अधिकत्तर स्थानों पर पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। इससे आधा दर्जन से अधिक लोगों के मारे और कई अन्य घायल हो गए। वहीं मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर से भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों, खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। प्रशासन के द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई है।

बता दें कि चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा अवरूद्ध हो गई। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते उसे बीच में ही रोकना पड़ा। इसी प्रकार बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध है। हांलांकि, प्रशासन का कहना है कि इससे चारधाम यात्रा पर केवल आंशिक प्रभाव पड़ा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन का मलबा आ जाने के कारण प्रभावित हुआ है और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!