गंगा एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ खाई में गिरी बस, मौके पर मची चीख-पुकार, करीब 80 यात्री थे सवार

Edited By Ramanjot,Updated: 24 Nov, 2026 01:24 PM

bus falls into a ditch on ganga expressway 80 passengers safe

शाहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बस में स्लीपर की सुविधा भी थी।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बस अनियंत्रित होकर दो लेन के बीच बनी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 80 यात्री सवार थे, हालांकि सभी सुरक्षित बच गए। 

पुलिस के मुताबिक, हादसा पाली थाना क्षेत्र के हधा-मलिकपुर गांव के पास हुआ। हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। शाहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बस में स्लीपर की सुविधा भी थी। 

यह भी पढ़ें- हाईवे पर भीषण हादसा: खड़ी स्कूल बस में तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, इतने स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत, 22 बच्चे घायल

हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यात्रियों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर 'डायल 112' की पुलिस टीम और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को खाई से बाहर निकलवाया। इसके बाद बस को टोल प्लाजा के नियंत्रण कक्ष ले जाया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!