उत्तराखंड HC के न्यायाधीश धानिक हुए सेवानिवृत्त, 35 साल की न्यायिक सेवा के बाद हुए रिटायर

Edited By Nitika,Updated: 20 May, 2022 02:34 PM

uttarakhand high court judge dhanik retired

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनएस धानिक सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर उच्च न्यायालय की ओर से फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया।

 

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनएस धानिक सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर उच्च न्यायालय की ओर से फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर तथा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत ने धानिक के सम्मान में वक्तव्य दिया। सभी वक्ताओं ने उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट अधिवक्ताओं से खचाखच भरी रही।

वहीं इस मौके पर हाईकोर्ट बार के निवर्तमान पदाधिकारियों के साथ ही न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, सहायक सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल तथा अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

बता दें कि धानिक 3 दिसंबर 2018 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 35 साल की न्यायिक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!