16 जनवरी को होंगे नए BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव, आज जारी होगी अधिसूचना

Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2020 01:28 PM

tomorrow bjp will get new state president

उत्तराखंड में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इस दिन भाजपा को आम सहमति के द्वारा नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

देहरादूनः उत्तराखंड में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इस दिन भाजपा को आम सहमति के द्वारा नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी के चलते आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। वहीं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी के चलते नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की तैयारी जोरों से चल रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 15 जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

भाजपा के प्रवक्ता की मानें तो लोकतांत्रिक तरीके से 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवा लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने स्वयं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बंशीधर भगत 'संघ नेता राजेंद्र भंडारी, मंत्री धन सिंह रावत, पुष्कर धामी, सहित अनेक विधायक शामिल हैं, जिनको बीजेपी अपनी पार्टी की कमान दे सकती है।

बता दें कि अजय भट्ट के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी पार्टी को शानदार सफलता मिली। हालांकि विधानसभा चुनाव में अजय भट्ट को हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन कुल मिलाकर उनका कार्यकाल भाजपा के लिए अच्छा रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!