कांग्रेस राजनैतिक स्वार्थ को पेगासस का सहारा ले रही: मदन कौशिक

Edited By Nitika,Updated: 22 Jul, 2021 09:18 AM

statement of madan kaushik

उत्तराखंड में भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बना रही है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बना रही है।

मदन कौशिक ने उतराखंड कांग्रेस द्वारा इस सम्बन्ध में राजभवन जाने को भी राजनैतिक नौटंकी का हिस्सा बताते हुए कहा कि पेगासस के जरिए फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्जी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से सामने रखा जिससे संसद को बाधित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक इस फर्जी कहानी में कहीं भी ऐसा कोई सुबूत् नहीं है जिसे सरकार से जोड़ा जा सके। यह रिपोर्ट भारत के लोकतंत्र को भी बदनाम करने की साजिश है।

मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन पर भी नजर डालने की जरूरत है। 2013 में आरटीआई के जवाब में यूपीए सरकार द्वारा हर माह 9000 फोन और 500 ईमैल्स खातों की निगरानी की जाती थी। हाल ही में राजस्थान में विधायकों ने आरोप लगाया की उनके फोन टेप हो रहे हैं। यहां तक कि 2009 में ममता बनर्जी ने अपने फोन, ई मेल्स टेप करने के आरोप लगाए। वहीं 2010 में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने फोन टेपिंग और निजता के उल्लंघन पर ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला, जिसे सरकार से जोड़ा जा सके, लेकिन कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ को देखकर एजेंडे के तहत यह कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक यह भी दावा नहीं किया गया है कि किसी मोबाइल विशेष नंबर की उपस्थिति पेगासस से संक्रमित है। जनता ने कांग्रेस को घपले, घोटालो और झूठ की वजह से ही सत्ता से दूर किया और अब उसके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!