क्वारंटाइन मृतक आश्रितों को 25 लाख दें उत्तराखंड सरकारः किशोर उपाध्याय

Edited By Nitika,Updated: 23 May, 2020 03:17 PM

statement of kishore upadhyay

उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने क्वारंटाइन किए गए लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही इसे उत्तराखंड सरकार की घोर लापरवाही करार दिया है।

 

नई टिहरीः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने क्वारंटाइन किए गए लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही इसे उत्तराखंड सरकार की घोर लापरवाही करार दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मृतक आश्रित परिवारों के 1-1 सदस्य को नौकरी तथा 25-25 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह लज्जा जनक स्थिति है। क्वारंटाइन केन्द्र में मौतें, उत्तराखंड के लिए शर्म की बात है।

वहीं किशोर उपाध्याय ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए नौजवानों को मुलुक वापसी पर अपनी जान गंवानी पड़े, इससे अधिक दुखद कुछ नहीं हो सकता।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!