लोकसभा चुनावः भाजपा के कई मंत्रियों ने पेश की दावेदारी, केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही सूची

Edited By Nitika,Updated: 14 Mar, 2019 05:15 PM

several bjp ministers have filed their claim

लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इसी के चलते भाजपा की और से दावेदारों का सूची बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है।

देहरादूनः लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। इसी के चलते भाजपा की और से दावेदारों का सूची बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के कई मंत्रियों ने लोकसभा चुनावों के लिए खुलकर अपनी दावेदारी पेश की है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाया जाएगा।

वहीं महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें अल्मोड़ा सीट से लोकसभा का टिकट देगी। बता दें कि लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!