वाहन दुर्घटना मामले में SDRF ने यमुना नदी से निकाले 2 और शव, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 4

Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2019 11:38 AM

sdrf extracts 2 more bodies from yamuna river

उत्तराखंड की राजधानी में वाहन दुर्घटना मामले में एसडीआरएफ के गोताखोरों ने यमुना नदी से 2 और शवों को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी में वाहन दुर्घटना मामले में एसडीआरएफ के गोताखोरों ने यमुना नदी से 2 और शवों को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरू में 2 शव बरामद हुए थे। इसके बाद 2 और शव निकाले गए। इसके साथ ही दुर्घटनास्थल से एक व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया जिसका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एसईओसी ने बताया कि पुलिस के सहयोग के साथ एसडीआरएफ के गोताखोर दुर्घटना के बाद लापता हुए 2 और लोगों की तलाश में अब भी नदी में तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि देहरादून के विकासनगर इलाके में चकराता जाने के मार्ग में जुडो हथियारी पावर हाउस के पास वाहन सोमवार शाम को यमुना नदी में गिर गया था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!