सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर प्रहार- 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार, लोग महंगाई से त्रस्त

Edited By Diksha kanojia,Updated: 17 Jul, 2021 05:59 PM

sachin pilot s attack on the central government

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से पायलट ने कहा कि देश के 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लोग महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम स्तर पर आने के...

देहरादूनः उत्तराखंड के दौरे पर शुक्रवार को देहरादून आए कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से पायलट ने कहा कि देश के 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लोग महंगाई से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम स्तर पर आने के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ा रही है। देश में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन शासनकाल के दौरान 10 वर्षों में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल रही, लेकिन पेट्रोल 70 रुपए और डीजल 57 से ऊपर नहीं गया।

कांग्रेस नेता ने अपनी सरकार से तुलना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासनकाल में सात वर्षों में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूनतम 28 डॉलर प्रति बैरल और अधिकतम 78 डॉलर प्रति बैरल यानी 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं गई। किंतु आज पेट्रोल देश भर में 100 रुपए और डीजल 90 रुपए पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के मामले में मोदी सरकार ने देश भर की महिलाओं की रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा को देगी। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्थित रहे।

इससे पहले पायलट के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से जुलूस के रूप में उन्हें देहरादून पार्टी कार्यालय लाया गया। कांग्रेस नेता का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, विजय सारास्वत, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार, याकूब सिद्दीकी, शांति रावत, पार्षद कोमल वोहरा, दीप वोहरा, पार्षद रमेश मंगू समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!