CM ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र को जयंती पर किया याद, कहा- ‘गढ़वाली’ उत्तराखंड की धरोहर

Edited By Nitika,Updated: 25 Dec, 2018 12:16 PM

pareshwar kand s hero veer chandra singh remembers garhwali

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली...

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड की धरोहर हैं। देश की आजादी के आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान रहा है।
PunjabKesari
त्रिवेन्द्र ने वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली’’ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए कहा की उन्होंने निहत्थे सैनिकों पर गोली न चलाने का आदेश देकर महान देशभक्ति का परिचय दिया था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पेशावर क्रांति के बाद वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राष्ट्र के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पंक्ति में खड़े हो गए। महात्मा गांधी ने उन्हें ‘‘गढ़वाली’’ नाम देकर सम्मानित किया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!