बादल फटने की घटना के बाद रुद्रप्रयाग के DM ने चाका गांव का किया निरीक्षण

Edited By Nitika,Updated: 13 Aug, 2019 11:43 AM

dm inspected the village

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड अगस्त्यमुनि के चाका में बादल फटने की घटना के बाद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को गांव का निरीक्षण किया।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड अगस्त्यमुनि के चाका में बादल फटने की घटना के बाद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को गांव का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने बताया कि घटना से 2 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही 1 भैंस, 3 पैदल मार्ग, 2 पुल और 20 खेतों को नुकसान पहुंचा है। जिन 2 परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन परिवारों के लिए प्रशासन की ओर से स्कूल में व्यवस्था की गई थी, लेकिन वह लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।

वहीं डीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें प्रतिमाह 4 हजार की राशि 6 महीने तक दी जाएगी। इसके साथ ही आपदा विभाग द्वारा प्रभावित 4 परिवारों को किचन सेट, गैस स्टोव और कंबल दिए गए। पश्चिमी चाका में 2 परिवार चंद्र शेखर और विशाल मानी के मकान को खतरा बना है।

इस संबंध में घिल्डियाल ने बताया कि भूवैज्ञानिकों ने गांव का सर्वे किया है। इन 2 परिवारों के सदस्य तक्षशिला जूनियर हाईस्कूल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा बादल फटने से पश्चिमी चाका में पुल और पैदल मार्ग की क्षति का मूल्यांकन विभागों द्वारा कर लिया गया है और मौके पर कार्य चल रहा है। बता दें कि जिन परिवारों के खेतों को नुकसान हुआ है, उनको मुआवजा भी तहसील द्वारा बना दिया गया है, जो शीघ्र ही वितरित कर दिया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!