केदारनाथ के कपाट खुलने पर CM का अनुरोध- महामारी के इस दौर में श्रद्धालु घर में रहकर करें पूजा-पाठ

Edited By Nitika,Updated: 17 May, 2021 02:33 PM

cm request on opening of kedarnath door

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए।

 

देहरादूनः विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। मैं बाबा केदारनाथ से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना करता हूं।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) आदरणीय श्री भीमाशंकर लिंगम् जी की अगुवाई में तीर्थ पुरोहित सीमित संख्या में मंदिर में बाबा केदार की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करेंगे। मेरा अनुरोध है कि महामारी के इस दौर में श्रद्धालु घर में रहकर ही पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करें।

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सुबह 5 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोरोना के कारण कपाटोद्घाटन के दौरान श्रद्धालु उपस्थित नहीं रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!