PM मोदी के जन्मदिन पर CM रावत ने पुस्तक का किया विमोचन, BJP अध्यक्ष सहित ये लोग रहे मौजूद

Edited By Nitika,Updated: 17 Sep, 2020 06:51 PM

cm rawat released the book on pm modi birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया।

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक बंशीधर भगत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त की। उनके जन्म दिवस पर देश में कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान, प्लाज्मा डोनेट एवं अस्पतालों में फल वितरण के कार्य किए जा रहे हैं। यह सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कर्मयोगी हैं, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश को समर्पित किया है। उनके जन्म दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन सहयोग कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी लोगों का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रारवार को राज्य में भाजपा सरकार के साढ़े 3 साल पूरे हो रहे हैं। इन 3 सालों में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान राज्य सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!