विधानसभा अध्यक्ष ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर राज्यवासियों को दी बधाई

Edited By Nitika,Updated: 20 Jan, 2021 02:11 PM

assembly speaker congratulated on the birth anniversary of guru gobind singh

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरु गोविंद सिहं जयंती की पूर्व संध्या पर कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन हमें सर्वोच्च त्याग की भावना के साथ प्राणी मात्र की सेवा के लिए समर्पित रहने तथा सदैव सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!