बागेश्वर में खाई में गिरी कार... 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Edited By Nitika,Updated: 09 Dec, 2022 09:22 AM

4 people died in road accident

उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं।

बागेश्वर/नैनीतालः उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन बल की प्रवक्ता ललिता दास नेगी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट तहसील में शाम को वैगनार कार रमाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 4 महिलाओं सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दरपान सिंह (60), लाली देवी (55), गोपुनी देवी (62) व आनुली देवी (50) निवासी शामिल हैं जबकि पुष्पा देवी (32) व ज्योति (4) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन बल की हेड कांस्टेबल टीम टीका सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और घायलों एवं शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!