कोटद्वारः अनियंत्रित होकर नदी में समाई स्विफ्ट कार, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

Edited By Nitika,Updated: 23 Aug, 2019 02:16 PM

1 people died in road accident

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर स्विफ्ट कार के नदी में गिरने से लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई।

पौड़ीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर स्विफ्ट कार के नदी में गिरने से लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा पौड़ी जिले के कोटद्वार इलाके का है, जहां पर तहसील थेलीसैंण के अंतर्गत बैजरो-पंचपुरी मार्ग में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। इस हादसे में जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार की मौक पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जूनियर इंजीनियर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!