संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 2 अक्टूबर तक दे सकेंगे पूरी डिटेल

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Sep, 2024 12:42 PM

yogi government gave relief to employees

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों को एक महीने की राहत दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों दो अक्टूबर तक अपनी संपत्ति की सारी डिटेल दे सकेंगे। संपत्ति का ब्यौरा देने पर ही राज्य कर्मचारियों को उनका अगस्त...

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों को एक महीने की राहत दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों दो अक्टूबर तक अपनी संपत्ति की सारी डिटेल दे सकेंगे। संपत्ति का ब्यौरा देने पर ही राज्य कर्मचारियों को उनका अगस्त महीने का वेतन दिया जाएगा। बता दें कि सरकार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सरकार ने 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रोक दिया है। सभी राज्य कर्मियों को 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति की पूरी डिटेल देने के लिए कहा गया था। मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश दिए थे। लेकिन, सभी कर्मियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया।

71 फीसदी कार्मिकों ने ही किया संपत्ति का खुलासा
मुख्य सचिव ने 17 अगस्त को शासनादेश के जरिये सभी कार्मिकों को अपनी संपत्ति का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सभी विभागों को आदेश दिया था कि 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्यौरा देने वालों को ही अगस्त महीने का वेतन दिया जाए। प्रदेश में कुल 846640 राज्य कर्मी हैं। इनमें से 602075 ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया। जिन लोगों ने अपनी संपत्ति की पूरी डिटेल दी है, उन्हें अगस्त महीने का वेतन दे दिया है, लेकिन 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रोक दिया है।

संपत्ति की डिटेल देने के बाद ही मिलेगा वेतन
अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने में टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग के कार्मिक सबसे आगे रहे। जबकि, शिक्षा विभाग के कार्मिक अपनी संपत्ति को छिपाने में आगे हैं। इस लिहाज से सबसे फिसड्डी बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग साबित हुए। वहीं,  डीजीपी मुख्यालय ने नियुक्ति विभाग को पत्र भेजकर उनके कार्मिकों के लिए संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए कुछ और समय दिए जाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण तमाम पुलिस कर्मी समय से अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे पाए। माना जा रहा है कि गृह विभाग के लिए यह तिथि बढ़ाई जा सकती है। सभी विभागों को अपने संपत्ति की पूरी डिटेल देनी होगी, इसके बाद ही वेतन जारी किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!