लखनऊ से मुंबई जा रही एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला ने किया हंगामा, सुरक्षा अधिकारी काे दांत से काटा

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Jun, 2024 07:49 AM

woman created ruckus in akasa airlines flight

लखनऊ से मुंबई जा रही एक महिला यात्री ने विमान में जमकर हंगामा किया। यात्रियों से बदतमीजी की। शिकायत करने पर जब क्रू मेंबर ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

लखनऊ: लखनऊ से मुंबई जा रही एक महिला यात्री ने विमान में जमकर हंगामा किया। यात्रियों से बदतमीजी की। शिकायत करने पर जब क्रू मेंबर ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला यात्री से परेशान होकर सिक्योरिटी ऑफिसर ने जब उसे विमान से नीचे उतारा तो महिला ने उसके हाथ में काट लिया। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सिक्योरिटी अफसर के हाथ में काटा
 सोमवार की शाम करीब 4:40 बजे लखनऊ से मुंबई जाने वाली आकासा एयरलाइंस उड़ान में आगरा की रहने वाली महिला तनवी मुंबई जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां विमान के अंदर पहुंचते ही उसने अन्य यात्रियों से बेवजह बदतमीजी शुरु कर दी। जब यात्रियों ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत विमान के क्रू मेंबर अंकिता से की तो क्रू मेंबर ने उसे काफी समझाया। लेकिन महिला यात्री ने उसकी कोई बात नहीं मानी। बाद में क्रू मेंबर ने विमान के बाहर मौजूद सिक्योरिटी अफसर को मामले से अवगत कराया। इसके बाद महिला को विमान से नीचे उतार दिया गया। लेकिन बाद में उक्त महिला यात्री जोर जबरदस्ती करते हुए विमान के अंदर जाने लगी। इस पर सिक्योरिटी अफसर जय पांडेय ने उसे रोकने की कोशिश की। जिससे महिला यात्री भड़क गई और जय पांडेय को धक्का देकर उनके बाएं हाथ में काट लिया। इसके बाद सीआईएसएफ जवानों को बुलाया गया जहां उसे पकड़कर विमान से नीचे उतार दिया।

मानसिक रूप से बीमार लग रही महिला यात्री 
बाद में सुरक्षा कर्मियों महिला यात्री को पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में उक्त महिला यात्री ने अपना नाम तनवी आगरा जिले के शमशाबाद थाना नगला की रहने वाली बताया। उधर इस मामले में आकासा एयर के सिक्योरिटी अफसर व सरोजनीनगर के ही आजाद नगर, चिल्लावां में रहने वाले जय पांडेय ने तनवी के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी का कहना है कि सिक्योरिटी अफसर जय पांडेय की तहरीर पर तनवी के खिलाफ दांत से काट कर घायल करने व यात्रियों और विमान स्टाफ से बदतमीजी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में उक्त महिला यात्री मानसिक रूप से बीमार लग रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!