Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jan, 2024 11:56 AM
सख्ती के बाद भी महिलाओं पर उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह का एक मामला जिले से सामने आया है। जहां दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बरेली के रहने वाले पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...
बरेली: सख्ती के बाद भी महिलाओं पर उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह का एक मामला जिले से सामने आया है। जहां दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बरेली के रहने वाले पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने लगाए गई गंभीर आरोप
अमरोहा नगर के मोहल्ला चौक निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी बेटी गरिमा यादव की शादी जिला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में उदित पार्ट सेकंड महानगर निवासी मानव प्रताप के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। महिला के नाम की एफडी से पांच लाख रुपये निकलवा लिए। आरोप है कि 25 जनवरी 2022 को ससुराल वालों ने मारपीट कर गरिमा को घर से निकाल दिया। 10 दिसंबर 2023 की दोपहर दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत हुई। इस दौरान ससुराल वालों ने 15 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर घर में रखने से इन्कार कर दिया।
महिला की तहरीर पर पति समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज
आरोप है कि 12 दिसंबर की दोपहर गरिमा पिता के घर मौजूद थी। तभी ससुराल वाले वहां आए और मारपीट करने लगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति मानव प्रताप, सास अखिलेश कुमारी, ननद प्रीति उर्फ पूर्णिमा, श्वेता, देवर सौरभ, देवरानी प्रिया और ऋषिपाल सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने पति से बताया जान का खतरा, कराई रिपोर्ट
गुलड़िया: सिरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति सिंह ने प्रति के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में जयदीप सिंह से हुई थी। जो दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। वह जुआं खेलने और शराब पीने का आदि था। नशे में उसके साथ मारपीट करता था, मायके वाले भी उसका साथ नहीं देते। 12 अगस्त 2022 को जयदीप सिंह ने शराब पीकर स्वाति सिंह राठी को पीटकर उसके दोनों पैर तोड़ दिए, 15 दिनों तक घर पर ही दर्द से तड़पती रही। इसके बाद सोनू सिंह ने उसका ि इलाज कराया। ठीक होने के बाद पति उसे घर में नहीं रहने दिया, 'स इसके बाद वह सोनू सिंह के यहां उत्तराखंड चली गई, जहां उसने प एक फैक्ट्री में काम दिला दिया, वह वहीं रहकर जीवन यापन कर रही हैं। महिला का आरोप है कि मेरे पति जयदीप सिंह मुझे जान से माने मानना चाहता है और मेरे विरुद्ध झूठे आरोप लगाकर शिकायती पत्र पुलिस को देता रहता है पुलिस मुझे वह सोनू को परेशान करती रहती है।