Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Aug, 2023 11:39 AM
झुंसी थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी के शरीर पर चाकू से 16 वार किये। गंभीर हालत में पत्नी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रयागराज: झुंसी थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी के शरीर पर चाकू से 16 वार किये। गंभीर हालत में पत्नी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पति गिरफ्तारी के बाद लॉकअप में हंसता रहा। उसकी इस करतूत को देखकर पुलिस भी हैरान थी।
इलाज के दौरान मौत
झुंसी थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के सरायतकी में सोमवार की सुबह ससुराल में पति ने पत्नी नीलम मिश्र को चाकू से गोद डाला। आरोपी ने पत्नी पर के पेट और गले पर चाकू से 16 बार वार किया। चीख सुनकर घर में नहा रहे बड़े भाई ने गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह नीलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
दहेज के लिए परेशान करते थे ससुरालवाले
छतनाग रोड के सरायतकी निवासी नीलम मिश्र की शादी 13 साल पहले थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ के रहने वाले देवनाथ मिश्र के बेटे आशीष के साथ हुयी थी। पति से नीलम को बेटी गुनगुन (12), कलश (10) का बेटा युवराज (5) हैं। मायकेवालों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। शादी के करीब डेढ़ साल तक नीलम मायके में थी। इसके बाद वह ससुराल गई। पांच दिन पहले ही वह फिर मायके आई थी।
थाने में बैठकर हंस रहा था हत्यारा पति
सबसे हैरानी की बात ये है कि अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद भी हत्यारे पति आशीष मिश्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। झूंसी थाने के लॉकअप में बैठकर वह जोर-जोर से ठहाके मारकर हंस रहा था। उसकी हंसी सुनकर पुलिसवाले भी हैरान थे। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि पत्नी से अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।