UP Police: 5 महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए किया आवेदन, मामले में UP पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से मांगी राय

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Sep, 2023 04:20 PM

up police 5 women constables applied for gender change

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस की 5 महिला सिपाहियों के पुरुष बनने की अनुमति मांगी है। उनकी इस मांग को लेकर अब यूपी पुलिस मुख्यालय ने मध्य प्रदेश पुलिस से राय मांगी है....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस की 5 महिला सिपाहियों के पुरुष बनने की अनुमति मांगी है। उनकी इस मांग को लेकर अब यूपी पुलिस मुख्यालय ने मध्य प्रदेश पुलिस से राय मांगी है। दरअसल एमपी पुलिस ने एक महिला सिपाही को सुप्रीम कोर्ट के आदेश लिंग परिवर्तन की अनुमति पर दी है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर इन महिला सिपाहियों को भी लिंग परिवर्तन करने की मंजूरी मिल सकती है।

दरअसल मध्य प्रदेश पुलिस में भी एक महिला ने पुरूष बनने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें लिंग परिवर्तन करने की मंजूरी मिल गई थी। इसके साथ ही एक शर्त भी रखी गई थी कि उन्हें पुलिस में महिला कर्मचारी के रूप में मिलने वाले लाभ नहीं दिए जाएंगे। इसी शर्त पर महिला सिपाही को अनुमति दी गई है।

बता दें कि यूपी पुलिस की पांच महिला सिपाहियों ने डीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी है। ये महिलाएं गोरखपुर गोंडा एवं अन्य जिले में तैनात है। एक महिला सिपाही ने बताया कि डीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दी हूं। मुझे बुलाकर पूछा भी गया है। मेरा जेंडर डिस्फोरिया है। इसका सर्टिफिकेट भी आवेदन में लगाया है। सिपाही ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से अभी कोई फैसला नही आया है। अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जेंडर चेंज कराने के लिए हाईकोर्ट में भी गुहार लगाऊंगी। वहीं महिला सिपाही ने बताया कि यूपी में 2019 में उनकी नौकरी लगी। उनकी पहली तैनाती गोरखपुर में ही है। लिंग परिवर्तन के लिए फरवरी 2023 से दौड़-भाग शुरू की। इसके बाद से वह गोरखपुर में एसएसपी, एडीजी फिर मुख्यालय तक जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान ही मेरा हार्मोंस चेंज होने लगा था। अब मैं पुरूष बनना चाहती हूं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!