Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Mar, 2022 06:50 PM
यूपी के कानपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे ने अपने परिचित के घर में खुद को आग लगा ली। उसने उसी दौरान परिचित की बेटी को अपने साथ जलाने का प्रयास किया। जिस पर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलि...
कानपुर: यूपी के कानपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे ने अपने परिचित के घर में खुद को आग लगा ली। उसने उसी दौरान परिचित की बेटी को अपने साथ जलाने का प्रयास किया। जिस पर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि हंसपुरम चौकी के अंतर्गत जयपुर के रहने वाले विजय ने अपने परिचित के घर में उसने खुद को व उसकी बेटी को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया है। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आवास विकास हंसपुरम के रहने वाले रामनारायण ने बताया कि यह पहले से ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर यहां पंहुचा था। किचन से माचिस लेकर अपने आपको आग लगा ली और बेटी को भी जला दिया। उनका कहना था कि दोनों गूंगे है। ऐसा क्यो किया है इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।