UP: प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, पश्चिमी ​​यूपी में तेज रफ्तार आंधी और बूंदाबांदी के आसार

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Apr, 2023 08:09 PM

up expected relief from scorching heat high speed thunderstorm and

प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश के आसार के साथ तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।  मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बुधवार को बताया कि प्रचंड गर्मी और कुछ इलाकों में लू चलने के बीच राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन...

लखनऊ: प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश के आसार के साथ तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।  मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बुधवार को बताया कि प्रचंड गर्मी और कुछ इलाकों में लू चलने के बीच राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन रहे हैं जिसके चलते अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार आंधी और बूंदाबांदी के आसार है। मौसम में यह बदलाव अगले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नजर आने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। मौसम में आया यह बदलाव तापमान के लिहाज से अगली 22 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है जिसके बाद गर्मी फिर से अपना प्रचंड रूप धारण कर सकती है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिसंख्य इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकाडर् किया। इस अवधि में प्रयागराज,बांदा और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। आगरा,शाहजहांपुर,कानपुर नगर और रायबरेली में लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। न्यूनतम तापमान के लिहाज से मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक राहत रही जहां न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!