UP Election 2022: यूपी चुनाव में 'दीदी' की एंट्री, अखिलेश यादव के साथ आज ममता बनर्जी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस... सपा को वोट देने की करेंगी अपील

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Feb, 2022 10:02 AM

up elections mamta will hold press conference with akhilesh today

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सियासी रण में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी एंट्री हो गई है। ममता बनर्जी आज अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सियासी रण में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी एंट्री हो गई है। ममता बनर्जी आज अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यूपी चुनाव में सपा के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगी। इससे पहले भी ममता बनर्जी सपा के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी हैं।   

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सोमवार को ही लखनऊ पहुंची थी। अमौसी एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान ममता बनर्जी भी अखिलेश का अभिवादन करती नजर आई थी। ममता की एंट्री से सपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। ममता बनर्जी ने लखनऊ रवाना होने से पहले कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने मुझे यहां आने और सपा के लिए प्रचार करने का न्यौता दिया है। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव की सरकार बने। हम सभी को भाजपा के खिलाफ संघर्ष में उनका साथ देना चाहिए। यही कारण है कि हमने इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी। मैं जानती हूं कि वाराणसी प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं चाहती हूं, कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो। साथ ही पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!