UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया बड़ा ऐलान, बोले- अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

Edited By Harman Kaur,Updated: 18 Aug, 2023 05:25 PM

up congress president ajay rai made a big announcement

Varanasi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय पहली बार अपने गृह वाराणसी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान अजय राय ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय पहली बार अपने गृह वाराणसी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान अजय राय ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि वो बौखलाई हुई हैं।

'अजय राय तब झुका था और न ही आगे झुकेगा...'
कांग्रेस नेता अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2014 में भी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा ने उनके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया था। उन्होंने कहा कि न तो अजय राय तब झुका था और न ही आगे झुकेगा। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे। अजय राय ने बताया कि 2014 और 2019 में जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी उसे पर वह खरे उतरे हैं और हमेशा से अच्छा कार्य करके दिया है। इसी वजह से उनको यह जिम्मेदारी मिली है।

'प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन करेंगे हम'
वहीं, जब मीडिया द्वारा अजय राय से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में अजय राय ने कहा कि बिल्कुल लड़ेंगे और अमेठी के लोग यहां आए हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी जहां से कहेगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे। इसी दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाएं 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं? अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है, खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।

'मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं...' - अजय राय
कांग्रेस नेता ने बताया कि हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को धरती पर उन्हें नमन करने जा रहे हैं। शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से शहीद किया गया था। उन्हें नमन करने जा रहा हूं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता हूं, जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था। अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!