उन्नाव: गंगा में नहाने गए 7 दोस्त डूबे, 4 किशोरों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद 3 को बचाया

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 May, 2022 10:10 AM

unnao 7 friends who went to bathe in the ganges drowned 4

यूपी के उन्नाव में गंगा नहाने आए सात बच्चे गंगा में डूब गए। गंगा में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने...

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में गंगा नहाने आए सात बच्चे गंगा में डूब गए। गंगा में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने 3 बच्चों को जिंदा बचा लिया। कानपूर श्याम नगर के रहने वाले 7 दोस्त गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहाने आए थे। इस दौरान सातों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख तट पर मौजूद गोताखोर दौड़े और किसी तरह तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं चार युवक गहरे पानी में चले गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चार के शव गंगा से बाहर निकले। जिससे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि नहाते समय अर्सलान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अर्सलान को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिस पर सातों गहरे पानी में चले गये और वह भी डूबने लगे। एक साथ सात बच्चों के डूबने पर तट पर गंगा नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया।उन्होंने शोर मचाया। जिस पर तट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई। वहीं नाव लेकर गंगा में घूम रहे गोताखोर भी वहां पहुंच गये और किशोरों की खोजबीन करने लगे। वहीं सात बच्चों के डूबने की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे।
PunjabKesari
इस दौरान गोताखोरों ने काफी मशक्कत कर जैद, शाहिद और हमजा को किसी तरह सकुशल बाहर निकल लिया। वहीं अर्सलान, आकिद, अयास और रेहान गहरे पानी में चले गए। जिससे उन्हें ढूंढने के लिये गोताखोरों ने काफी मशक्कत की। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने अर्सलान, आकिद, अयास और रेहान का शव गंगा से बाहर निकाला। चारो के शव देख उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  कानपुर श्यामनगर निवासी अर्सलान अंसारी (17 वर्ष) पुत्र अजीमुल्ला, आकिद (16 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अकील, आयास (16 वर्ष), रेहान (17 वर्ष), हमजा (15 वर्ष), शाहिद (13 वर्ष) और मोहम्मद जैद (14 वर्ष) के साथ गंगा नहाने आए थे।

इस बारे में एएसपी उन्नाव शशिशेखर सिंह ने कहा कि गंगा नदी में आज 4:00 बज के कानपुर नगर के स्नान करने के लिए आए थे। उनके डूबने की दुखद सूचना हमें प्राप्त हुई है। 4 बच्चों के इस में मृत्यु हो गई है। कानपुर नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के आगे की विधिक कार्यवाही कर आ रही है। इस दुखद घटना पर उन्नाव की पुलिस द्वारा मै सहानुभूति और शोक प्रकट करता हूं। यह कानपुर नगर का क्षेत्र है हम लोग उनकी मदद के लिए और मानव दृष्टिकोण से गए हुए थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!