चक्की की छत पर आकाश से गिरा अनोखा गोला, देखने वालों की जुटी भीड़
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Nov, 2019 05:18 PM
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल में चल रही चक्की की छत पर आकाश से अचानक एक बहुत बड़ा...
बुलंदशहर: शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल में चल रही चक्की की छत पर आकाश से अचानक एक बहुत बड़ा बर्फ का गोला गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस क्षेत्र में पहली बार ऐसी घटना को देखकर गांव वाले हैरान थे, तभी मौक पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
बता दें कि बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल में चलती चक्की की छत पर अचानक अाकाश से एक बड़ा बर्फ का गोला गिरा। गोला इतना बड़ा और रफ्तार से गिरा की गाटर पटिया के लेंटर को तोड़ती हुई चक्की के अंदर घुस गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोले के गिरने की आवाज़ इस प्रकार थी, मानों ट्रांसफार्मर फटा गया हो। घटना के बाद चक्की के अंदर धुआंधार हो गया। पहली बार इस प्रकार की घटना को देखकर पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। तभी मौके पर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पुलिस का भी जमघट लगा गया। पुलिस ने चक्की के मालिक शिव कुमार से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए घटना की पूरी जांच की।