'जनता के मुंह से एक ही बात निकलती है... जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' मोहनलालगंज में बोले CM योगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 May, 2024 03:46 PM

those who have brought ram we will bring him back  cm yogi

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का कल यानी कि 13 मई को चुनाव है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को चुनाव प्रचार करने मोहनलालगंज में पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ...

मोहनलालगंज: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का कल यानी कि 13 मई को चुनाव है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को चुनाव प्रचार करने मोहनलालगंज में पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा राम विरोधी पार्टियां है। कांग्रेस ने गरीबों को भूखा मारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बुलेट की रफ्तार से कार्य किया है। हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत तय कर दी है।

पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया- योगी 
इतना ही नहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं- 'यही समय है, सही समय है। उन लोगों की जमानत जब्त करवा दीजिए, जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। योगी ने कहा कि हम पूछते हैं कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' ही क्यों। जनता के मुंह से एक ही बात निकलती है- 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे'... आज पूरे देश में मोदी लहर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। 

'एक बार फिर मोदी सरकार का सुर है'
उन्होंने आगे कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार का सुर है। समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता थी। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। पूर्व की सरकार में सीमा सुरक्षित नहीं थी और बेटी, व्यापारी भी सुरक्षित नहीं थे। योगी ने कहा कि किसी के साथ रामराज्य में भेदभाव नहीं होता है। भाजपा ने रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया है। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के लाभ दिया है। अब सीधा फायदा लाभार्थी को मिलता है। समस्याएं कई है किंतु समाधान सिर्फ मोदी जी हैं। इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!