mahakumb

BJP डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Feb, 2025 08:24 AM

bjp is not a double engine but a double

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अभी तक तो सड़कों व भगदड़ से जाने गई पर अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें जा रहीं हैं...

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अभी तक तो सड़कों व भगदड़ से जाने गई पर अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें जा रहीं हैं। यह डबल इंजन की नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है। सपा प्रमुख प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के दौरान हो रही दुखद मौतों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) वाले कहते थे कि महाकुंभ में संगम स्नान के लिए सौ करोड़ लोगों का इंतजाम है। पर अभी तो 60 करोड़ लोगों ने ही स्नान किया है।

'इंतजाम करने वाले लोग अपने आपको चमका रहे हैं'
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक सड़कों व भगदड़ में काफी लोगों की जानें चलीं गयीं और खो जाने वाले मिले नहीं। अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें चलीं गयीं। यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है। (UP News) सपा प्रमुख ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के स्नान करने के इंतजाम करने वाले लोग अपने आपको चमका रहे हैं। राजनीतिक लाभ कैसे मिले इसमें लगे हैं। प्रचार प्रसार इतना किया जैसे इससे पहले कुंभ होता ही नहीं था और ये महाकुंभ (Mahakumbh Prayagraj) बीजेपी वाले करा रहे हैं।

'भाजपा वाले हर आयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते हैं'
सपा प्रमुख ने कहा कि महाकुंभ में जो कमियां व नाकामियां है उसके लिए कोई कुछ कहता है तो उसे विरोध बता रहे हैं। वहां पर दिल्ली व लखनऊ (Lucknow News) का इतना पैसा लगा दिया, फिर भी जानता को सुविधाएं क्यों नहीं है। कई श्रद्धालुओं की जान चलीं गयी। जब नहाने वालों की गिनती कर लेते हैं तो फिर मरने व खो जाने वालों की गिनती क्यों नहीं कर पा रहे। (UP News Update) सपा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर आने जाने वाले न जानें कितनों की जानें चलीं गयीं। उनकी नहीं बता रहे। कुंभ आज नहीं हो रहा, बीजेपी से पहले भी हो रहा था। नेता जी (Mulayam Singh) के समय में भी हुआ था। पर इसका राजनीतीकरण नहीं हुआ। भाजपा वाले हर आयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। लगता है कि इमेज चमकाने को आयोजन हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!