'ये लाशों पर राजनीति करने वाले लोग हैं...' ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Feb, 2025 09:22 AM

these are people who do politics on dead bodies

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर एक बार फिर निशाना साधा है...

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव लगातार मिल रही चुनावी हार से सदमे में है और यही कारण है कि महाकुंभ में उमड़ा जनज्वार उन्हें भा नहीं रहा है। पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव फ्रस्टेट हो चुके हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लाशों पर राजनीति करने वाले लोग हैं। इन्हें प्रभु रामलला की जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर और महाकुंभ (Mahakumbh 2025) भा नहीं रहा है।       

'जनआस्था उन्हें स्वीकार नहीं हो रही है'
ब्रजेश पाठक ने कहा कि ''सपा मुखिया विधानसभा उपचुनाव में 10 में से 8 सीटों पर वे बुरी तरह से पराजित हुए हैं। वे हार के सदमे में हैं। जनआस्था उन्हें स्वीकार नहीं हो रही है। उनके मित्र राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इंडियन स्टेट से लड़ने की बात कर रहे हैं। अखिलेश यादव सनातन धर्म से द्रोह कर रहे हैं। भाजपा का विरोध करते करते सनातन धर्म का विरोध करने लगे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अगुआई में भारत इंफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान समेत हर क्षेत्र में विश्व पटल पर दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

'महाकुंभ आस्था और आध्यात्मिक आह्लाद का अनूठा संगम'
डिप्टी सीएन ने कहा कि भारत जब अपनी सांस्कृतिक चेतना को तेजी के साथ दुनिया के पैमाने पर पसारने का काम कर रहा है तो इन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। महाकुंभ (Mahakumbh Prayagraj) में भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के महोत्सव में आस्था और आध्यात्मिक आह्लाद का अनूठा संगम हो रहा है। विश्व सनातन भारतीय संस्कृति और परंपराओं का दर्शन कर रहा है। (UP News) जाति-पाति, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी से उठकर करोड़ों लोग डुबकी लगाकर जीवन को धन्य मान रहे हैं। यही अनेकता में एकता और भारत की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुंभ पहले भी आयोजित होते रहे, लेकिन कभी किसी भी सरकार ने इतना ध्यान नहीं दिया। महाकुंभ का आयोजन ऐसा कार्यक्रम बन गया है, जहां दुनिया भारत की तरफ देख रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!