Edited By Ramkesh,Updated: 08 Mar, 2024 03:22 PM
जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) अपने बयानों को लेकर के अक्सर मीडिया (Media) की सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा...
बाराबंकी: जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) अपने बयानों को लेकर के अक्सर मीडिया (Media) की सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी 500 से ज्यादा सीटें जीतेगी। आचार्य ने कहा कि भारत की जनता केवल कमल और मोदी जी के नाम पर वोट करती है। उन्होंने कहा कि इंसान को छोड़िए भाजपा के नाम पर कोई जानवर भी खड़ा हो जाए तो वह भी चुनाव जीत जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि मायने नहीं रखता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की जनता काफी खुश है। इस बार का चुनाव वैचारिक महाभारत है। जो देश को आगे बढ़ना चाहते हैं उनको भाजपा का ही चयन करना पड़ेगा। और जो पत्थर बाज है वह इंडिया गठबंधन के साथ हैं। भाजपा राष्ट्र को प्रथम मानती है बाकी परिवारवाद को प्रथम मानते हैं। इसलिए देश की जनता एक बार फिर से मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़ें:- UP Politics News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कर लिया फैसला, घोसी लोकसभा सीट से अरविंद राजभर ठोकेंगे ताल
UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से एक सीट पर बात पक्की हो गई है, दूसरी पर बातचीत चल रही है।