Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Jun, 2023 03:40 PM

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारत का पहला आईआरएस टेक्नोलॉजी से बनने वाला क्रूज़ अब लगभग बनकर तैयार है। देसी तकनीक से पहली बार पूर्वांचल के ही इंजीनियरों और कामगारों के द्वारा बनाए गए इस क्रूज के जरिये ना सिर्फ रामगढ़ ताल का इलाका...
Gorakhpur News (अभिषेक सिंह): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारत का पहला आईआरएस टेक्नोलॉजी से बनने वाला क्रूज़ अब लगभग बनकर तैयार है। देसी तकनीक से पहली बार पूर्वांचल के ही इंजीनियरों और कामगारों के द्वारा बनाए गए इस क्रूज के जरिये ना सिर्फ रामगढ़ ताल का इलाका पर्यटन का गढ़ बनने जा रहा है, बल्कि यहां विकास की नई कहानी भी लिखी जा रही है। मुंबई और गोवा की तर्ज पर अब गोरखपुर के लोग भी रामगढ़ताल में क्रूज पर डिनर और म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे।

बता दें कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण एक से दो महीने में ये सौगात गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लोगों को देने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल और कोशिशें अब रंग लाने लगी हैं और रामगढ़ ताल के किनारे आकर लेने लगा है। यूपी में बने पहले स्वदेशी तकनीक का क्रूज पर सवारी का आनंद ले सकेंगे।

गोरखपुर शहर की पहचान बन चुके रामगढ़ताल में आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मुंबई और गोवा की तर्ज पर क्रूज चलाने का फैसला लिया है। 40 मीटर लंबे, 10 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचाई वाले इस क्रूज का निर्माण भी शुरू हो चुका है। तीन फ्लोर के इस क्रूज में हाईटेक सुविधाओं के साथ 149 लोगों की क्षमता होगी। इसमें रेस्टोरेंट, बार और बेडरूम के साथ लिविंग एरिया भी होगा।

लगभग 10 करोड़ की लागत से बन रहा क्रूज
इस क्रूज पर लोग छोटे-बड़े फंक्शन भी कर सकेंगे। यह क्रूज़ आईआरएस टेक्नोलॉजी के तहत भारत का पहला क्रूज बनने का तमगा हासिल करने जा रहा है। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इस क्रूज में जब लोग आएंगे तो उन्हें वह सारी सुविधाएं यहां पर मिलेंगी जिसकी उम्मीद लेकर लोग क्रूज की सवारी करने मुंबई या गोवा जाते हैं।