Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2025 01:51 PM

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डी-फार्मा छात्र अनुज यादव की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारे मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मनोज यादव की बेटी से अनुज यादव का रिश्ता था, जो मनोज को पसंद नहीं...
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डी-फार्मा छात्र अनुज यादव की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारे मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मनोज यादव की बेटी से अनुज यादव का रिश्ता था, जो मनोज को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर मनोज ने यह खौफनाक कदम उठाया।
अजय यादव की सुबह कॉलेज जाते वक्त हत्या, इलाके में हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह की है। उस दिन अनुज यादव सुबह 7 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था, ताकि वह पेपर दे सके। रास्ते में वह सिकरारा बाजार पहुंचा, तभी मनोज यादव ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अनुज खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चाकू और बाइक की बरामद
पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने हत्यारे मनोज यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
तीन टीमों की मदद से आरोपी मनोज यादव गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह अनुज यादव की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। तीन टीमों का गठन कर हत्यारे को पकड़ने का प्रयास किया गया। अंत में, पुलिस की संयुक्त टीम ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया।
बेटी से संबंधों को लेकर मनोज ने अनुज की कर दी हत्या
पुलिस ने पूछताछ में मनोज यादव ने बताया कि मृतक अनुज और उसकी बेटी का मिलना-जुलना और संबंध थे, जो मनोज को बिल्कुल पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने घटना में इस्तेमाल किया हुआ चाकू और बाइक भी कब्जे में ले ली है। यह मामला अब पूरा स्पष्ट हो गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।