सुभासपा ने रामपुर विधानसभा सीट से जयवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी, 5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Nov, 2022 05:07 PM

subhaspa nominated jaiveer singh from rampur assembly seat

उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोक सभा सीट पर हो रहे चुनाव में सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया हैं। वहीं रामपुर विधानसभा सीट के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जयवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी पार्टी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोक सभा सीट पर हो रहे चुनाव में सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया हैं। वहीं रामपुर विधानसभा सीट के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जयवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी पार्टी ने दी है। वहीं इसके पहले पार्टी ने खतौली विधान सभा से रमेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी समेत 7 उम्मीदवारों के पर्चे को निरस्त करने कर दिया गया है। अब सिर्फ 6 ही उम्मीदवार इस सीट पर बचे है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान इन पत्रों में कमियां मिली थी। इसके बाद आयोग ने पर्चे को निरस्त कर दिया।
PunjabKesari
बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद मैनपुरी लोकसभा की सीट रिक्त हुई हैं। वहीं रामपुर और खतौली विधानसभा की सीटों पर दोनों प्रत्याशियों पर कोर्ट ने की सजा सुनाई थी इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनो विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दिया था। आजम खान को तीन साल की सजा हुई है जबकि विक्रम सैनी को दो साल की सजा हुई है। रिक्त सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!