मेरठ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रुका था श्रीकांत त्यागी, शरण देने वाले छात्र नेता समेत 5 गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Aug, 2022 08:10 AM

shrikant tyagi also stayed in the hostel of meerut university

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस से बचने के क्रम में मंगलवार को गिरफ्तारी से पहले मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रुका था। उसे हॉस्टल में संरक्षण देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस से बचने के क्रम में मंगलवार को गिरफ्तारी से पहले मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में भी रुका था। उसे हॉस्टल में संरक्षण देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।       

मेरठ पुलिस ने आज यहां बताया कि त्यागी, विश्वविद्यालय के छात्र नेता नकुल त्यागी के आवास पर भी रुका था। नकुल त्यागी के कहने पर ही वह पुलिस से बचने के लिये विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रुका। त्यागी को शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि एक फरार आरोपी को पुलिस से बचाने के लिये शरण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।       

पुलिस के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे श्रीकांत त्यागी के साथ नकुल त्यागी, रविन्द्र तोमर और कार चालक राहुल के अलावा पुलिस ने सुनील और राजन को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस को उन लोगों की भी तलाश है, जिन्होंने त्यागी को मेरठ में छिपाने में मदद की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!