अयोध्या के संतों-महंतों ने किया CM योगी के फैसले का स्वागत: UP सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती, रामनवमी पर अखंड रामायण का कराएगी पाठ

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Mar, 2023 01:21 PM

saints and mahants of ayodhya welcomed the decision of cm yogi

रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ व दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती करवाने की पहल पर रामनगरी के संतो-महंतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना किया है। संतों का कहना है कि योगी जी ऐसे ही धर्म के लिए कार्य करते रहें, आगे बढ़ते रहें।

अयोध्या: रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ व दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती करवाने की पहल पर रामनगरी के संतो-महंतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है। संतों का कहना है कि योगी जी ऐसे ही धर्म के लिए कार्य करते रहें और आगे बढ़ते रहें।

यह भी पढ़ें- खेत में गन्ना छीलने को लेकर हुआ विवाद, भाभी ने देवर पर फावड़े से किया हमला... गर्दन पर आई चोट

PunjabKesari
अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने योगी आदित्यनाथ सरकार के दुर्गा सप्तशती वा रामचरित मानस के पाठ कराए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रदेश की जनता का विकास होगा। कुछ लोगों को यह फैसला पसंद नहीं उनके पेट में दर्द हो रहा है। वह सब कालनेमी जो रामचरित मानस को जलाने का काम करते हैं। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि सनातन धर्म का वर्चस्व पूरे विश्व में बढ़ रहा। हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने रामचरितमानस का अपमान किया था उन सभी पर यह करारा तमाचा है।

यह भी पढ़ें- मायावती का आरोप- कांशीराम और उनके अनुयायियों का किया गया अपमान, चुनाव में सफलता हासिल कर विरोधियों को देना होगा करारा जवाब

PunjabKesari
खंडेश्वरी मंदिर के महंत दिलीप दास त्यागी ने भी योगी आदित्यनाथ के इस कार्य की सराहनीय की है। उन्होंने कहा अपने पद और गरिमा के अनुसार यह बहुत अच्छा निर्णय लिया है, तो वहीं तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के महामंत्री राजेश पांडे ने खुशी व्यक्त की है। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ जी की भावना, आस्था औऱ अयोध्या से लगाव है उनको तीर्थ पुरोहित पंडा समाज की औऱ से उनको बहुत बहुत ध्यनवाद ज्ञापित करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!