पीछे नहीं हटेंगे, चुनाव जीतने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयारः अजय राय

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Oct, 2023 07:21 PM

ready to make any sacrifice to win elections ajay rai

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश संगठन में जमीनी नेताओं को पद दिया जाएगा, साथ ही चुनाव के दौरान टिकट वितरण में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं, वह पीछे नहीं...

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश संगठन में जमीनी नेताओं को पद दिया जाएगा, साथ ही चुनाव के दौरान टिकट वितरण में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं, वह पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी से है जनता को आखिरी उम्मीद
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश बदलाव का मूड बना चुका है, हमें अपने संगठन को चुस्त करके जनता के बीच में जाना पड़ेगा, ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं को हम बड़ी जिम्मेदारी में प्राथमिकता देंगे, घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों को बताने की जिम्मेदारी हम सब की है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश का माहौल बदल चुका। प्रदेश के जनमानस की सोच और भाव हमारे प्रति है। जनता को आखिरी उम्मीद कांग्रेस पार्टी से है। हम प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ दिन-रात चैबीस घंटे खड़े हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत करने व विस्तार को लेकर भी मंथन हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों के सुझाव के साथ आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मुद्दे आदि पर चर्चा हुई।

PunjabKesari

अनुसूचित वर्ग में जनाधार बढ़ाने की जरूरत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम के महानिर्वाण दिवस से दलित गौरव यात्रा शुरू हुई है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता यात्रा के जरिए अनुसूचित वर्ग में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!