Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 May, 2022 05:51 PM
यूपी के आगरा में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से रेप के आरोप में युवक को लगभग 3 साल पहले जेल जाना पड़ा। इसके बाद युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। इस मामले में...
आगरा: यूपी के आगरा में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से रेप के आरोप में युवक को लगभग 3 साल पहले जेल जाना पड़ा। इसके बाद युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। इस मामले में 31 मई को जिला अदालत में इस मामले में फैसला आना था। इससे पहले ही 10 मई को युवक ने लड़की से शादी कर ली है।
मामला कमलानगर के बल्केश्वर का है। जहां पड़ोसी युवक-युवती आपस में प्यार करते थे। नाबालिग लड़की के घर वालों ने लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पड़ोस में पानी का प्लांट चलाने वाले युवक पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी महीने की 31 तारीख को मुकदमे का फैसला आने वाला था, लेकिन फैसले से पहले मंगलवार को लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी तो शाम साढ़े पांच बजे के लगभग युवक और उसके तीन परिजनों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि दोनों अब बालिग है और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। घर वाले शादी कराने को राजी नहीं थे। एक दिन पहले यानी 10 मई की सुबह लड़की और लड़का घर से गायब थे। लड़की के घर वालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही शाम को दोनों SSP के सामने पेश हुए। दोनों ने बताया कि उन्होंने आर्य समाज से शादी कर ली। अब पुलिस कोर्ट में लड़की के बयान करवाने की तैयारी कर रही है। लड़की के बयान दर्ज करवाएं जाएंगे और न्यायालय के आदेश पर सुपुर्दगी होगी।