प्रियंका गांधी का जुबानी हमला, कहा- झूठे दावों में व्यस्त रहने के आदी हो गये हैं योगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Feb, 2022 01:51 PM

priyanka gandhi s verbal attack said yogi has become accustomed

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ित युवती का शव मिलने की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार कर उन...

नई दिल्ली: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ित युवती का शव मिलने की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं।

वाड्रा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा,‘‘उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा। किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी।‘‘

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा,‘‘योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती, अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।‘‘ 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!