Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2018 06:45 PM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया...
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचिहा गांव के पास कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर हुआ है। यहां उन्नाव रहने वाले लोग रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र बारात में आए हुए थे। वह शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।